मैं अपने 5 महीने के बच्चे को कैसे खिलाऊं?HealthPlanet

Posted on Tue 28th Feb 2023 : 13:41


​सीरियल्‍स

जब आपका बच्‍चा पांच महीने का हो जाता है, तो उसे ओट्स और चावल से बने सीरियल देना शुरू करें। इसमें ब्रेस्‍ट मिल्‍क जरूर मिलाएं। आप चाहें तो इसमें फॉर्मूला या पानी भी डाल सकती हैं। पहली बार खिलाने पर फ्लेवर्ड सीरियल्‍स ना लें।

​फल

फलों में कई तरह के विटामिन होते हैं और 5 महीने के लिए बच्‍चे के लिए ये विटामिन आवश्‍यक हैं। शुरुआत में बेबी को फ्रूट पका कर या मैश कर के खिलाएं। आप बच्‍चे को केला भी मैश कर के दे सकती हैं लेकिन बच्‍चे को पका हुआ केला ही खिलाना है।

​सब्जियां

आप बेबी को आलू, गाजर को पका कर खिला सकती हैं। सब्जियों को पकाने के बाद मैश कर के बेबी को खिलाएं। इसमें कोई बीज नहीं होना चाहिए। एक साल के होने तक बेबी को कोई भी सब्‍जी कच्‍ची ना दें। फाइबर वाली सब्जियां भी ना खिलाएं। कई सब्जियों में फाइबर होता है।

​लीन प्रोटीन

बढ़ते हुए बच्‍चों को लीन प्रोटीन भी चाहिए होता है। आप चिकन या बिना हड्डी वाली फिश को पकाकर बेबी को खिला सकते हैं। मीट में कोई हड्डी नहीं होनी चाहिए।

अंडा

अंडे को सुपरफूड कहा जाता है खासतौर पर बढ़ते बच्‍चों के लिए। पहले एक साल से कम उम्र के बच्‍चों को अंडा नहीं खिलाया जाता था लेकिन अमेरिकन एकेडमी और पीडियाट्रिशियंस ने इस बैन को हटा दिया। आप उबला हुआ अंडा मैश कर के बेबी को खिला सकती हैं लेकिन डॉक्‍टर से पहले पूछ लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info